
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग केसरिया किए जाने की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चाहे यूनीफॉर्म बदल लें या इतिहास बदलने की कोशिश करें, देश की आत्मा नहीं बदल सकते। प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा कि देश की आत्मा में सत्य, अहिंसा और भाईचारा समाहित है, जिसे कोई बदल नहीं सकता।

