हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलना गिरते स्तर का एक और उदाहरण: कपिल सिब्बल

भारतीय हॉकी टीम की नीली जर्सी के स्थान पर केसरिया जर्सी अपनाने पर कपिल सिब्बल ने सवाल उठाए। हॉकी इंडिया ने इसे तकनीकी आवश्यकता बताते हुए फैसले का बचाव किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग पारंपरिक नीले से बदलकर केसरिया किए जाने की शनिवार को आलोचना करते हुए इसे ‘‘गिरते स्तर का एक और उदाहरण’’ बताया तथा कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम अपनी पारंपरिक नीली जर्सी के बजाय केसरिया रंग की जर्सी में नजर आएंगी। इस बदलाव पर पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं, जबकि हॉकी इंडिया ने इसे तकनीकी आवश्यकता बताते हुए इसका बचाव किया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।