
चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के एग्मोर स्थित राजा रथिनम स्टेडियम में शनिवार को आयोजित एक भव्य समारोह में पुलिस, अग्निशमन और अन्य सेवाओं के 630 कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया। कार्यक्रम में तटीय सुरक्षा समूह के लिए 42 चार-पहिया और 96 दो-पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान पुलिस स्निफर डॉग ‘रॉकी’ द्वारा सीएम विजय का फूलों की टोकरी के साथ स्वागत करने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ।

