नयी दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने सोमवार को जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की पुस्तक पर परिचर्चा आयोजित की और मूल स्थान की बुकिंग रद्द होने के बावजूद कई छात्रों व शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम मूल रूप से जिस सभागार में आयोजित किया जाना था, विश्वविद्यालय ने उसकी बुकिंग रद्द कर दी थी। इसके बाद भी परिचर्चा तय समय के अनुसार अपराह्न करीब तीन बजे स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज-2 की इमारत के बाहर शुरू हुई।


