

रांची: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा नेताओं ने झारखंड विधानसभा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.




नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल जी अजातशत्रु थे. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष उनकी प्रशंसा सभी लोग करते थे. झारखंड निर्माण में सबसे बड़ा योगदान अटल जी का है. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,मेयर रोशनी खलखो,सुबोध सिंह गुड्डू समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे.

