जल्द सामने होगी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ सांसद सोनिया गांधी के जीवन और राजनीतिक यात्रा की अनकही दास्तान अब उनकी अपनी जुबानी दुनिया के सामने आने जा रही है। सोनिया गांधी पर केंद्रित बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को रिलीज होने की संभावना है।

माना जा रहा है कि इस आत्मकथा के जरिए भारतीय राजनीति, कांग्रेस पार्टी के फैसलों और सत्ता के गलियारों से जुड़े कई ऐतिहासिक और अनसुने पहलुओं पर बड़े खुलासे हो सकते हैं। इसे प्रसिद्ध प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ (Alfred A. Knopf) की ओर से प्रकाशित किया जा रहा है। यह 544 पृष्ठों की पुस्तक है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।