रांची: रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के पुनरुद्धार और वर्तमान स्थिति का जायजा लेने आई उद्योग संबंधी संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा और पुनरुद्धार उपसमिति के संयोजक व लोकसभा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी कर रहे थे। उनके साथ उपसमिति की सदस्य सांसद सुलता देव, डॉ. मल्लू रवि, हसमुखभाई सोमाभाई पटेल और चंदन चौहान भी मौजूद रहे।
झारखण्ड दौरे पर आए संसदीय दल ने राज्यपाल के साथ बैठक के दौरान HEC की वर्तमान स्थिति, पुनरुद्धार की संभावनाओं और उससे जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। यह समिति HEC को दोबारा पटरी पर लाने और इसके कायाकल्प की जमीनी हकीकत का अध्ययन करने के उद्देश्य से आई है।


