प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर

प्रायोरिटी ज्वेल्स का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, शेयर का मूल्य दायरा 190 से 200 रुपये तय, कंपनी नए शेयर जारी कर कर्ज चुकाएगी और कारोबार बढ़ाएगी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आभूषण विनिर्माता कंपनी प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 28 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ के तहत 45.75 लाख तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा और एक सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 27 अगस्त को बोली लगा पाएंगे। नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी। कंपनी के शेयर को चार सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।