आईआईटी-दिल्ली छात्र आत्महत्या मामला: जांच के लिए समिति पुनर्गठित, विरोध-प्रदर्शन का चौथा दिन

आईआईटी-दिल्ली छात्र मौत मामले में जांच समिति का पुनर्गठन, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता अध्यक्ष बनीं; अशोक कुमार के हटने के बाद परिसर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने एक छात्र की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच के लिए गठित बाहरी जांच समिति का पुनर्गठन किया है और दिल्ली उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह घटनाक्रम जांच समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के समिति से खुद को अलग करने के एक दिन बाद सामने आया है। इस बीच, परिसर में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।

Share This Article