

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर ने वर्ष 2035 तक 11,000 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार, जम्मू कश्मीर के बिजली क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी है। सरकार ने एक व्यापक और समयबद्ध योजना तैयार की है, जिसके तहत दिसंबर 2035 तक चालू जलविद्युत उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 10,969.65 मेगावाट करने का लक्ष्य है। यह मौजूदा 3,540.15 मेगावाट की स्थापित क्षमता के तीन गुने से भी अधिक होगी।





