राजीव सिंह ठाकुर हो सकते हैं मणिपुर के नए मुख्य सचिव

राजस्थान कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव सिंह ठाकुर मणिपुर के नए मुख्य सचिव बन सकते हैं, पुनीत कुमार गोयल के सेवानिवृत्त होने के बाद।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: वरिष्ठ नौकरशाह राजीव सिंह ठाकुर को जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर का नया मुख्य सचिव बनाए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान कैडर के 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ठाकुर अभी नीति आयोग में काम कर रहे हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान से मणिपुर कैडर में उनकी अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति को 30 जून, 2029 (उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख) तक के लिए मंज़ूरी दे दी है।

ठाकुर के पुनीत कुमार गोयल की जगह लेने की संभावना है, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।

मई 2023 से मणिपुर में घाटी में रहने वाले मेइती और पहाड़ी जिलों में रहने वाले कुकी लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और 58,800 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।