नेपाल में बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से 92.68 लाख रुपये लूटने के आरोप में 29 लोग गिरफ्तार

नेपाल में बाढ़ में बहकर आई तिजोरी तोड़कर 92.68 लाख रुपये लूटने के आरोप में 29 लोग गिरफ्तार हुए, वहीं शव से सोने की बालियां चोरी मामले में दो हिरासत में।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काठमांडू : विनाशकारी बाढ़ और तबाही से जूझ रहे नेपाल से आपदा में अवसर जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां एक तरफ बाढ़ पीड़ितों की गिनती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर चोर बाढ़ में बहकर आए रुपये लूट लिए हैं।

पुलिस ने त्रिशुली नदी के किनारे बाढ़ में बहकर आई एक तिजोरी को तोड़कर करीब 92.68 लाख रुपये लूटने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं, नारायणी नदी में बहकर आई एक मृतक महिला के शव से सोने की बालियां चुराने का वीडियो वायरल होने के बाद दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

दरअसल, तिजोरी भोटेकोशी इलाके में आई बाढ़ में बह गई थी और बाद में धाडिंग के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 के बेलखुखोला के पास त्रिशुली नदी के किनारे मिली। पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय लोगों ने तिजोरी तोड़कर उसके अंदर रखी नकदी निकाल ली है।

पुलिस की एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान 29 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके पास से 92,68,505 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग गलछी-4 स्थित मस्तर के निवासी हैं। वहीं कुछ आरोपी गलछी-6 के आदमघाट और सिद्धलेक-7 के आदमतर के रहने वाले हैं। इसके अलावा, अन्य आरोपी मूल रूप से चितवन और परसा के निवासी हैं, जो फिलहाल धाडिंग में रह रहे हैं।

पुलिस फिलहाल जब्त की गई नकदी के वास्तविक स्रोत की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस वारदात में अन्य संदिग्ध भी शामिल थे।

एक अन्य झकझोर देने वाली घटना में, नारायणी नदी में बहकर आए एक शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई है। जिसमें दो व्यक्ति बाढ़ के पानी में बहकर आई एक मृत महिला के कानों से जबरदस्ती सोने की बालियां निकालते हुए दिखाई दे रहे थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।