

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) वाले इलाकों में जलभराव वाले मुख्य स्थलों के गहन निरीक्षण के निर्देश दिए और सोमवार तक इसकी रिपोर्ट मांगी।





इस सप्ताह के आरंभ में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के साथ जलभराव की स्थिति की समीक्षा की और समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
