

नयी दिल्ली: टेमासेक कंपनी ने एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का समर्थन किया है और कहा कि भारतीय एयरलाइन में बड़े स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया में परिचालन तथा एकीकरण संबंधी चुनौतियां शामिल हैं, जिनमें कई साल लग सकते है।





सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) में हिस्सेदारी रखने वाली सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक ने यह बयान ऐसे समय में दिया, जब कुछ हलकों ने घाटे में चल रही एयर इंडिया में एयरलाइन के निवेश को लेकर चिंता जताई गई थी।
