ओडिशा लोक भवन देश का पहला आईजीबीसी प्लैटिनम-प्रमाणित हरित परिसर बना

ओडिशा का लोक भवन देश का पहला आईजीबीसी प्लैटिनम प्रमाणित राजभवन बना। परिसर ने 100 में से 88 अंक हासिल किए और पूरी तरह इलेक्ट्रिक सरकारी वाहनों का काफिला रखा है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: ओडिशा का लोक भवन देश का पहला ऐसा राजभवन बन गया है, जिसे ‘हरित परिसर रेटिंग प्रणाली’ के तहत ‘इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल’ (आईजीबीसी) का प्लैटिनम प्रमाणन मिला है। यह टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल अवसंरचना की दिशा में एक अहम कदम है।

मंगलवार को यहां लोक भवन के न्यू अभिषेक हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने आईजीबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. शेखर रेड्डी से प्रमाणन प्राप्त किया।

लोक भवन परिसर को 100 में से 88 अंक मिले, जिससे यह आईजीबीसी रेटिंग प्रणाली की सबसे उच्च श्रेणी में आ गया है।

लोकभवन ने एक बयान में कहा, ‘‘ओडिशा का लोक भवन भारत का पहला ऐसा लोक भवन बन गया है जिसे ‘ग्रीन’ और ‘प्लैटिनम’ प्रमाणन मिला है। यह देश का पहला ऐसा लोक भवन भी है, जिसने पूरी तरह से इलेक्ट्रिक सरकारी गाड़ियों का काफिला रखा है।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।