Homeक्राइमनक्सली सरायकेला और चाईबासा का इलाका छोड़ने को नहीं हो रहे तैयार,...

नक्सली सरायकेला और चाईबासा का इलाका छोड़ने को नहीं हो रहे तैयार, पुलिस का अभियान तेज

Published on

spot_img

RANCHI/रांची: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दिया है। बीते 04 मार्च को चाईबासा स्थित टोकलो के लांजी जंगल में नक्सलियों के डायरेक्शनल क्लेमोर बम से हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे।

हालांकि हमले के बाद सुरक्षाबलों की मूवमेंट बढ़ा दी गई है। सुरक्षाबलों के इस चौतरफा घेराबंदी के बावजूद नक्सली कोल्हान क्षेत्र के सरायकेला और चाईबासा के इलाका छोड़ने को तैयार नहीं है।

यही कारण है कि इस इलाके में पुलिस-नक्सली में हमेशा मुठभेड़ हो रही है। भाकपा माओवादी के एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी के सदस्य पतिराम मांझी उर्फ अनल दा घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

कोल्हान क्षेत्र में बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पतिराम मांझी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है।

बताया जा रहा है कि कोल्हान के इलाका में नक्सलियों का असली रणनीतिकार पतिराम मांझी उर्फ अनल दा है। उसकी रणनीति पर ही माओवादी यहां अपना गढ़ बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

पतिराम मांझी उर्फ अनल दा है NIA के रडार पर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के रडार पर भी एक करोड़ का इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल दा है। एनआईए ने पतिराम मांझी को कांड संख्या आरसी 11/2017 औऱ 19/2018 में वांटेड घोषित कर रखा है। इसके अलावा एनआईए ने पतिराम मांझी पर पांच लाख का अलग से इनाम भी घोषित किया है।

Jharkhand Police released photo of 12 hardcore Naxalites, informer will get  award | झारखंड पुलिस ने 12 हार्डकोर नक्सलियों की तस्वीर जारी की, सूचना देने  वाले को मिलेगा पुरस्कार ...

कौन है पतिराम मांझी उर्फ अनल दा

सूत्रों के अनुसार पतिराम मांझी कि उम्र करीब 50 साल के आसपास होगी। वह मूल रूप से गिरीडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के जरहा गांव का रहने वाला है।

वह 1987 से 2000 तक वह पीरटांड़-टुंडी-तोपचांची इलाके में गोपाल दा के नाम से चर्चित था। इस दौरान इस इलाके में उसने अपना दबदबा कायम किया।

यही वह दौर था, जब नक्सली यहां मजबूत हुए थे। बाद में उसे जमुई भेज दिया गया। जमुई में वह एक बार गिरफ्तार भी हुआ था। इसके बाद उसे 2000 में गिरिडीह जेल लाया गया।

गिरिडीह जेल से जमानत पर निकलने के बाद उसने रांची, गुमला की कमान संभाल ली। इसके बाद पतिराम मांझी को गिरिडीह का कमान दिया गया था। गिरिडीह में पुलिस के बढ़ते दबिश से पतिराम गिरिडीह को छोड़कर कोल्हान इलाके को अपना ठिकाना बनाया है। और बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है।

सरायकेला में नक्सली हमले में पांच पुलिसकर्मियों को मारने में थी इसकी भूमिका

सरायकेला में 14 जून 2019 को नक्सली हमला हुआ था। इसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट में माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया था। पूरी घटना की साजिश सेंट्रल कमेटी के सदस्य पातिराम मांझी उर्फ अनल दा उर्फ रमेश ने अरहंजा जंगल में रची थी।

जवानों को विस्फोट से उड़ाने के मामले में 29 पर प्राथमिकी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी पहाड़ी पर गुरुवार को डायरेक्शनल बम विस्फोट मामले में 29 नामजद और 20 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसमें एक करोड़ की इनामी माओवादी अनल उर्फ पति राम मांझी एवं महाराजा प्रमाणिक का भी नाम शामिल है। मामले में पुलिस ने एक महिला और तीन पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है नामजद में 67 महिलाएं भी शामिल हैं।

इंटेलिजेंस बेस अभियान चलाये एसपी: DGP

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने चाईबासा नक्सली हमले के बाद जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि इंटेलिजेंस बेस अभियान चलाये। अभियान के दौरान जंगलों में जवान एहतियात बरतें। साथ ही खोजी कुत्ते भी साथ में लेकर चलें।

spot_img

Latest articles

रांची में साफ हुआ आसमान, लेकिन 26 जून तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में शनिवार को मौसम साफ होने से लोगों को गर्मी...

गिरिडीह में CBI का बड़ा एक्शन, बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर ₹20,000 घूस लेते गिरफ्तार

Giridih Crime News: गिरिडीह, झारखंड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार देर रात...

Google, Apple, Facebook, Telegram यूजर्स सावधान!, 16 अरब लॉगिन डिटेल्स हुई लीक

New Delhi News: अगर आप Google, Apple, Facebook, Instagram, Telegram, या किसी VPN का...

ईरान-इजरायल युद्ध में भारत से मदद की गुहार, ईरान ने कहा- इजरायल पर दबाव बनाए भारत

Iran-Israel war: ईरान और इजरायल के बीच छह दिनों से जारी भीषण युद्ध में...

खबरें और भी हैं...

रांची में साफ हुआ आसमान, लेकिन 26 जून तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में शनिवार को मौसम साफ होने से लोगों को गर्मी...

गिरिडीह में CBI का बड़ा एक्शन, बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर ₹20,000 घूस लेते गिरफ्तार

Giridih Crime News: गिरिडीह, झारखंड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार देर रात...

Google, Apple, Facebook, Telegram यूजर्स सावधान!, 16 अरब लॉगिन डिटेल्स हुई लीक

New Delhi News: अगर आप Google, Apple, Facebook, Instagram, Telegram, या किसी VPN का...