रांची में साफ हुआ आसमान, लेकिन 26 जून तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में शनिवार को मौसम साफ होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आसमान आंशिक रूप से साफ रहा, और बाद में बादल हटने से हल्की धूप भी निकली ।

हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 26 जून तक राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

पिछले 24 घंटों में झारखंड के मंदार (रांची) में सबसे ज्यादा 210.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान डालटेनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अलर्र्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण 26 जून तक झारखंड के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है।

कुछ इलाकों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। IMD ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Share This Article