झारखंड BJP ने की 6 प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

झारखंड बीजेपी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छह प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। आदित्य साहू की सहमति से नई जिम्मेदारियां पार्टी नेताओं को सौंपी गई हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 रांची: झारखंड बीजेपी ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से पार्टी ने छह प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें ओबीसी, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक मनोज वाजपेयी महतो को ओबीसी मोर्चा, अर्जुन सिंह को किसान मोर्चा और रंजय भारती को अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सन्नी टोप्पो को अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. सीमा सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मो. ताजदार आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय से जारी इस पत्र पर प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र के हस्ताक्षर हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।