अभिनेता वरुण धवन ने की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की तारीफ

Varun Dhawan praises ‘Hanuman Ansh’ and urges fans to watch the spiritual film

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या के अभिनय की जमकर सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर से फिल्म को देखने के लिए आग्रह किया है।
‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में नीब करौरी बाबा की युवावस्था का किरदार अदा करने वाले शोभिनव सत्या के साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास सहित कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए।
अभिनेता ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा कर फिल्म की सराहना की।
अभिनेता वरुण धवन ने कहा, “बस सिनेमाघर जाएं और ‘हनुमान अंश’ देखें। मैं अभी अपनी मां के साथ यह फिल्म देखने गया था और यह एक अद्भुत अनुभव रहा। अपने माता-पिता को साथ ले जाएं, दोस्तों के साथ जाएं। मैं हर किसी को यह फिल्म देखने की सलाह देता हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझसे किसी ने यह वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा, न ही किसी ने मुझे फोन किया था। मैं बस खुद ऐसा करना चाहता था।”
अभिनेता ने कहा, “बचपन से ही भगवान हनुमान से मेरा एक जुड़ाव रहा है, लेकिन यह कुछ अलग है। यह बहुत ही शुद्ध रूप से बनाई गई फिल्म है। मैं इसे एक फिल्म भी नहीं कहूंगा। यह कुछ दिव्य है। आप खुद जाएं और इसका अनुभव करें।”
फिल्म की कहानी एक दुखी युवा लक्ष्मीनारायण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के निधन के बाद ईश्वर की खोज में एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।
जीवन, मृत्यु और मानवीय कष्टों के उत्तर खोजते हुए लक्ष्मीनारायण पूरे उत्तर भारत की यात्रा करते हैं और अंततः पूजनीय संत नीब करौरी बाबा बन जाते हैं। उनकी प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया।
फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.