सलमान खान एक बार फिर अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतते नजर आए. सुपरस्टार गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी के घर आयोजित समारोह में शामिल हुए. इसके बाद वह अपने भाई सोहेल खान के घर भी गणपति उत्सव में पहुंचे.
सिंपल लुक ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान इस दौरान बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उन्होंने शर्ट और जींस के साथ बालों पर सफेद स्कार्फ बांधा हुआ था. उनका यह बैंडाना स्टाइल लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया और देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया.
‘वॉन्टेड’ के किरदार की आई याद
सलमान के इस लुक को देखकर फैंस को उनकी साल 2009 में रिलीज हुई सुपरहिट एक्शन फिल्म ‘वांटेड’ की याद आ गई. फिल्म में उनके किरदार का बैंडाना लुक काफी लोकप्रिय हुआ था. ऐसे में गणपति उत्सव के दौरान सलमान को इसी तरह के अंदाज में देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए.
तस्वीरें वायरल, फैंस हुए नॉस्टैल्जिक
सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे. कमेंट सेक्शन में फैंस ने अभिनेता के पुराने लुक और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को याद किया. एक फैन ने लिखा, “Entire Bollywood on one side and Salman on the other.”
सिंपल लुक में भी दिखा ‘भाई’ का स्वैग
सलमान का यह अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि उन्हें स्टाइलिश दिखने के लिए बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है. शर्ट, जींस और सफेद स्कार्फ जैसे साधारण आउटफिट में भी उनका स्वैग फैंस को आकर्षित करने में कामयाब रहा.
फिर छाया सलमान का पुराना अंदाज
सलमान खान के क्लासिक बैंडाना लुक और उनकी खास स्क्रीन प्रेजेंस की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है. गणपति समारोह से सामने आया यह लुक उसी पुरानी याद को ताजा कर गया. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने एक बार फिर दिखाया कि सलमान का कोई भी अंदाज फैंस के बीच आसानी से चर्चा बटोर लेता है.

