जमशेदपुर : झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने एमएमडीआर एक्ट 2026 को संघीय ढांचे पर प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद खनिज सेस से आ रहे 14 हजार करोड़ रुपयों से राज्य में ‘मंईयां सम्मान’ और ‘अबुआ आवास’ जैसी योजनाएं चल रही हैं। भाजपा के सांसद राज्य के हक के लिए संसद में मौन रहते हैं और कॉरपोरेट की भाषा बोलते हैं। कोयला कोई आईफोन नहीं है जिसे लोग दुबई से ले आएंगे।



