लातेहार पुलिस ने बरामद किए 20 गुम मोबाइल, असली मालिकों को सौंपे

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : लातेहार पुलिस के साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), लातेहार ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संचार साथी के CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करें या नजदीकी थाना से संपर्क करें। पुलिस के इस अभियान से मोबाइल खोने वाले लोगों को अपने फोन वापस मिलने में मदद मिल रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।