अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों में भारत में 216.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो गई है.

‘दृश्यम 3’ ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
216.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. इसके ऊपर ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्में मौजूद हैं. वहीं, अजय देवगन की फिल्म ने ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 199.23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
पांचवें दिन भी जारी रहा दर्शकों का रुझान
‘दृश्यम 3’ ने पांचवें दिन भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित किया. फिल्म की ओवरऑल थिएटर ऑक्यूपेंसी 23.42 प्रतिशत दर्ज की गई. हालांकि सुबह के शोज में दर्शकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ऑक्यूपेंसी में तेजी देखने को मिली.
नाइट शोज में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
फिल्म की ऑक्यूपेंसी सुबह के शोज में करीब 12 प्रतिशत रही, जबकि रात के शोज में यह बढ़कर 37.54 प्रतिशत तक पहुंच गई. आंकड़ों से संकेत मिलता है कि शाम और रात के शोज में फिल्म को दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिला.
अजय देवगन की फिल्म की मजबूत रफ्तार
महज पांच दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद ‘दृश्यम 3’ की नजर अब 2026 की बॉक्स ऑफिस रैंकिंग में और ऊपर जाने पर है. फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि अजय देवगन की यह फिल्म टॉप 5 में अपनी जगह कितने समय तक बरकरार रख पाती है.


