नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विदेश में रह रहे राठी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। इस प्रदर्शन को लेकर पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।



