छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

छत्रपति संभाजीनगर में कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उनके आवास पर 20 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

छत्रपति संभाजीनगर: दिल्ली में शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर महाराष्ट्र पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर में कॉकराच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस ने कॉजपा के नेताओं दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को राष्ट्रीय राजधानी में विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं।

इस मुद्दे को लेकर कॉजपा ने विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां एमआईडीसी वालूज इलाके में स्थित दीपके के आवास के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

स्थानीय थाने के एक अधिकारी ने कहा, “पहले दीपके के आवास पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था। अब नयी दिल्ली की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने 20 पुलिसकर्मियों की एक टीम तैनात की है।”

Share This Article