ईडी ने आम्रपाली समूह मामले में दिल्ली के महारानी बाग में 54 करोड़ रुपये का मकान कुर्क किया

आम्रपाली समूह के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली के महारानी बाग में 54 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का मकान कुर्क। घर खरीदारों से कथित धोखाधड़ी की जांच जारी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े आम्रपाली समूह और अन्य के खिलाफ धनशोधन की जांच के तहत दिल्ली के पॉश महारानी बाग इलाके में 54 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एक मकान कुर्क किया है। एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज 18 प्राथमिकी से जुड़ा है। आरोप है कि समूह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई आवासीय परियोजनाएं शुरू कीं और 36 महीने के भीतर फ्लैट देने तथा सुनिश्चित रिटर्न का वादा करके घर खरीदारों से बड़ी रकम जुटाई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।