जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने पांच बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें नियंत्रित विस्फोट से नष्ट किया। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेंढर/जम्मू : सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट पांच बारूदी सुरंग का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह सेना के एक गश्ती दल ने बसोनी टॉप इलाके में सीमा पर लगी बाड़ के पास दो बारूदी सुरंग का पता लगाया, जबकि इसी इलाके में एक दिन पहले तीन अन्य बारूदी सुरंग मिली थीं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर इन बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया। इस दौरान किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए बनाई गई अवरोधक व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। हालांकि, भारी बारिश के कारण कभी-कभी ये सुरंगें बहकर दूसरी जगहों पर पहुंच जाती हैं, जिससे वहां लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।