नयी दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट और महिलाओं के साथ हाथापाई करने के मामले में दक्षिणपंथी संगठन हिंदू रक्षा दल के सदस्य होने का दावा करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये गिरफ्तारियां घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद हुई हैं। वीडियो में कुछ लोग कमला मार्केट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डीडीयू मार्ग के एक हिस्से में युवा छात्रों के साथ मारपीट करते और महिलाओं के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं।


