अमरावती: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कनक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने और सरस आजीविका मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए 14 और 15 अक्टूबर को विजयवाड़ा का दौरा करेंगी।सरस आजीविका मेले, दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रमुख कार्यक्रम हैं, जो ग्रामीण स्वयं-सहायता समूहों और दस्तकारों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं।इसके बाद वह सड़क मार्ग से इंद्राकीलाद्री स्थित श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी वर्ला देवस्थानम जाएंगी, जहां वह शाम 7:20 बजे से 7:40 बजे के बीच पूजा-अर्चना करेंगी। वह रात में विजयवाड़ा में ही रुकेंगी।
राष्ट्रपति 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे सरस मेला में शामिल होने के लिए पुन्नामी घाट पहुंचेंगी। मेले का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक किया गया है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण दस्तकारों द्वारा निर्मित किये गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके बाद, राष्ट्रपति दोपहर 1:10 बजे से 2:10 बजे तक स्वयं-सहायता समूह के सदस्यों और ‘लखपति दीदियों’ के साथ दोपहर के भोजन में शामिल होंगी।
मुख्य सचिव जी. साई प्रसाद ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।


