Homeझारखंडपलामू में सरकारी योजनाओं के कार्यो में गति लाने से दूर होंगी...

पलामू में सरकारी योजनाओं के कार्यो में गति लाने से दूर होंगी समस्याएं: आयुक्त

Published on

spot_img

मेदिनीनगर: सरकारी योजनाओं के कार्यो में गति लाकर जनसामान्य को लाभान्वित करने से यहां के लोगों की समस्याएं दूर होंगी। पदाधिकारी रूचि लेते हुए ईमानदारी पूर्वक कार्यों का निष्पादन करें।

प्रखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक योजनाओं को लें और लोगों को उसमें जोड़ते हुए कार्य निष्पादन करना सुनिश्चित करें। यह बातें पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने शुक्रवार को कही।

वे लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

आयुक्त ने प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर सभी से बारी-बारी प्रखंड क्षेत्र में उनके विभाग से संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी ली।

साथ ही कार्यो में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। वहीं, सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय में रहने और क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का संचालन एवं क्रियान्वयन करने की हिदायत दी।

उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता को बालूमाथ प्रखंड में दो दिन आवश्यक रूप से रहने का निर्देश दिया।

साथ ही यहां नहीं रहने की स्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को आमजनों के हित का ध्यान रखते हुए बड़ी योजनाओं को लेने का निर्देश दिया। इसमें समस्या होने पर आयुक्त कार्यालय से संपर्क स्थापित करने की बाते कही।

spot_img

Latest articles

चोरी की बाइक नक्सलियों और कोयला तस्करों को बेचता था गैंग, गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने शनिवार को एक बड़े बाइक चोर गिरोह का...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी भाग में बना गहरा निम्न दबाव...

जज के घर पर हमला, पथराव और जान से मारने की धमकी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज...

हरियाणा के सिंगर राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग का मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया स्विट्जरलैंड से लाया गया भारत

News Delhi: हरियाणा के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट...

खबरें और भी हैं...