राजस्थान के सवाई माधोपुर में जलाशय में डूबने से भाई-बहन की मौत

राजस्थान के सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा, जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से भाई-बहन की मौत; परिजनों में मचा कोहराम।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बुधवार को जलाशय में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना नया गांव बालाजी के पास हुई, जहां रामविलास मोगिया के बच्चे टोनी (6) और उसकी बहन प्रियंका (9) घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे।

कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक हुकुम चंद ने बताया कि टोनी नहाने के लिए जलाशय में उतरा था, लेकिन पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख प्रियंका उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई, लेकिन वह भी डूब गई।

पुलिस ने बताया कि अन्य बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर पुलिस और नागरिक सुरक्षा दल की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालकर सवाई माधोपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।