क्रिसुमी कॉरपोरेशन गुरुग्राम में लक्जरी आवास बनाने के लिए 1,300 करोड़ रुपये करेगी निवेश

क्रिसुमी कॉरपोरेशन गुरुग्राम में 1,300 करोड़ रुपये निवेश कर 542 लक्जरी अपार्टमेंट बनाएगी। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित क्रिसुमी सिटी के नए चरणों का शुभारंभ हुआ।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : जापान की सुमितोमो कॉरपोरेशन और कृष्णा ग्रुप के संयुक्त उद्यम रियल एस्टेट कंपनी क्रिसुमी कॉरपोरेशन ने गुरुग्राम में करीब 550 लक्जरी आवास बनाने के लिए 1,300 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी की वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास खंड में भी प्रवेश करने की योजना है।

क्रिसुमी कॉरपोरेशन गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर 33.5 एकड़ में फैली आवासीय परियोजना ‘क्रिसुमी सिटी’ विकसित कर रही है। कंपनी ने शुक्रवार को इस परियोजना के पांचवें और छठे चरण की शुरुआत की। ‘द फॉरेस्ट रिजर्व’ नाम के इन चरणों में कुल 542 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।