जमशेदपुर : सब्जी मंडी की दुकान में लगी आग, दमकल की मदद से पाया गया काबू

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित तीनप्लेट सब्जी मंडी की दुकान में अचानक आग लग गई। टाटा मोटर्स और अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के तीनप्लेट सब्जी मंडी में एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना के एसआई अजीत राय मौके पर पहुंचे और आग को दूसरी दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया।

इसके बाद गोलमुरी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग बुझाने के लिए टाटा मोटर्स और झारखंड अग्निशमन विभाग की एक-एक दमकल गाड़ी बुलाई गई। दमकलकर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना के समय दुकानदार दुकान में मौजूद नहीं थे। इस कारण दुकान में रखे सामान को हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है। आग लगने का कारण भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही नुकसान और आग लगने की असली वजह का पता चल सकेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।