नई दिल्ली: रेल संबंधी संसद की स्थायी समिति ने 2026-27 के दौरान परिचालन सुरक्षा, यात्री सुविधाओं, यात्री आरक्षण प्रणाली, माल ढुलाई सेवाओं और आधुनिकीकरण समेत 21 विषयों की समीक्षा करने का फैसला किया है। समिति अपने विभिन्न कार्यों के तहत एक वित्त वर्ष के दौरान रेल मंत्रालय के कामकाज, नीतियों और वित्त से जुड़े कई विषयों का चयन करती है, उनकी समीक्षा करती है तथा उन पर रिपोर्ट तैयार करती है।



