नई दिल्ली: एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड समेत एक दर्जन से अधिक म्यूचुअल फंड कंपनियों ने अपने ‘गोल्ड फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) में नए निवेश पर शुक्रवार से अस्थायी रोक लगा दी। गोल्ड एफओएफ ऐसी योजनाएं होती हैं जो भौतिक सोना खरीदने के बजाय गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश करती हैं।



