जम्मू कश्मीर के गांदरबल में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या की

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सीआरपीएफ कैंप के भीतर असम के रहने वाले एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CRPF Jawan Suicide : जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के मानसबल इलाके में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मानसबल स्थित सीआरपीएफ शिविर के भीतर कांस्टेबल रंजीत दास ने नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि दास असम के कामरूप जिले की हाजो तहसील के रहने वाले थे। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दास ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।