कोलकाता भगदड़ में जान गंवाने वाले 19 में से आधे लोगों के शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हुआ: मंत्री

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ हादसे में जान गंवाने वाले 19 लोगों में से आधे से अधिक के शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरतवत मुखर्जी ने रविवार को कहा कि उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में जान गंवाने वाले 19 लोगों में से आधे से अधिक व्यक्तियों के शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है।

शनिवार शाम बारिश के बीच भीड़ बढ़ने के कारण उत्तर कोलकाता के इस पंडाल में भगदड़ मचने से 25 अन्य लोग घायल हो गए। मुखर्जी ने कहा कि सभी 25 घायलों की हालत स्थिर है।

उन्होंने कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पत्रकारों से कहा, “आधे से अधिक शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है।” मृतकों में पड़ोसी राज्य बिहार के दो लोग भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शव उनके गृह स्थान भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मुखर्जी ने कहा, “शवों को पुलिस की सुरक्षा के साथ वातानुकूलित शव वाहन में भेजा जाएगा।” उन्होंने बताया कि 19 मृतकों में 13 महिलाएं और पांच व 13 साल के दो लड़के शामिल हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।