सिल्ली में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या से उबाल! देवेंद्र नाथ महतो ने उठाई फांसी की मांग, अब पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

रांची के सिल्ली में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में भारी आक्रोश है, जहाँ नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दोषियों के लिए फांसी की मांग की है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi: रांची के सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में दुर्गा पूजा की अष्टमी की रात एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष और आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो 18 अक्टूबर की रात मारदू गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। देवेंद्र नाथ महतो ने दोषियों को फांसी की सजा देने की भी मांग उठाई।

पुलिस जांच में जुटी, खोजी कुत्ते की भी ली गई मदद

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया।

मेले से लौट रही थी बच्ची, घटना से गांव में गुस्सा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची अष्टमी की रात मेला घूमकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।