डाल्टनगंज : समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रोटेरियन रथिन भद्र को डॉ सुब्रतो मोइत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति को समृद्ध करने के लिए दिया गया है। रोटेरियन के तौर पर रथिन भद्र ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट काम किया है। डाल्टनगंज दुर्गा बाड़ी के उत्थान की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय काम किया है।



