झारखंड में आधुनिक तकनीक और विकास को मिलेगा नया आयाम, जानें और क्या कहा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक, उद्यमिता, कौशल विकास और नशामुक्त युवा अभियान से राज्य की प्रगति पर जोर दिया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची क्लब में आयोजित ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत आज विज्ञान, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह एक्सपो नागरिकों को सरकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में बेहद मददगार साबित होगा।

युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए राज्यपाल ने उनसे नशे से दूर रहने और शिक्षा, खेल व कौशल विकास जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

झारखंड की संभावनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और प्रतिभाशाली युवाओं से परिपूर्ण इस राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक और उद्यमिता के जरिए इन क्षमताओं का सही उपयोग कर राज्य को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है। राज्यपाल ने सभी से अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और परिश्रम के साथ योगदान देने की अपील की ताकि एक सशक्त और विकसित भारत का सपना साकार हो सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।