जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन स्क्वॉश अगले साल मुंबई में नौ फरवरी से होगा

मुंबई में 9 से 13 फरवरी 2027 तक जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट का तीसरा सत्र आयोजित होगा। महिला स्पर्धा को पीएसए वर्ल्ड टूर में सिल्वर स्तर मिला।

0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के तीसरे सत्र का आयोजन अगले साल यहां नौ से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें महिला स्पर्धा को ‘प्रोफेशनल स्क्वॉश एसोसिएशन (पीएसए)’ विश्व टूर में सिल्वर स्तर पर अपग्रेड किया गया है। इस अपग्रेड के साथ यह पीएसए टूर में भारत का पहला महिला सिल्वर स्तर का टूर्नामेंट होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।