
सुग्गा बांध जंगल से मिले हथियार और कारतूस

21 अक्टूबर को सुग्गा बांध वन क्षेत्र से एक .303 राइफल, खाली मैगजीन, नौ जिंदा कारतूस और कारतूस रखने की थैली बरामद हुई। वहीं, 22 अक्टूबर को दो अलग-अलग स्थानों से एक बोल्ट-एक्शन राइफल, खाली 9 एमएम पिस्टल मैगजीन और 63 कारतूस मिले। इनमें 28 जिंदा कारतूस, 34 ट्रेसर कारतूस और एक 7.62 एमएम जिंदा कारतूस शामिल हैं।
IED के दो स्टील कंटेनर समेत अन्य सामान बरामद
22 अक्टूबर को आधे, दौना और दुरुप वन क्षेत्रों में भी संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। शाम करीब 5:15 बजे सुरक्षा बलों को आईईडी के दो स्टील कंटेनर, 20 मीटर प्लास्टिक शीट, रस्सी का एक बंडल, सिंथेटिक कपड़ा और रेत की दो बोरियां मिलीं।
अधिकारियों ने दी जानकारी, सर्च ऑपरेशन जारी
शुक्रवार को महुआडांड़ थाना परिसर में एसडीपीओ पूजा कुमारी और एसएसबी के तिसिया समवाय के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गौरव ने बरामदगी की जानकारी दी। सुरक्षा बलों के अनुसार, बरामद हथियारों और गोला-बारूद को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जंगल में अन्य हथियारों और गोला-बारूद की तलाश के लिए अभियान जारी है।


