ऊपरी गंगा नहर बंद रहने के दौरान भी दिल्ली में जलापूर्ति बाधित नहीं होगी : दिल्ली जल बोर्ड

ऊपरी गंगा नहर आठ नवंबर तक रखरखाव के लिए बंद रहेगी, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार राजधानी के सभी इलाकों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने शनिवार को कहा कि रखरखाव कार्य के लिए ऊपरी गंगा नहर आठ नवंबर तक बंद रहने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी के सभी इलाकों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश का सिंचाई विभाग हर साल ऊपरी गंगा नहर के रखरखाव का काम करता है। इस नहर से दिल्ली जल बोर्ड के दो प्रमुख जल शोधन संयंत्रों सोनिया विहार और भागीरथी को गंगा का पानी मिलता है, जिसे शोधित कर पेयजल के रूप में इसकी आपूर्ति की जाती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।