सतीश कौशिक के हमशक्ल को देख भावुक हुए अनिल कपूर, बोले- ‘अगर मेरा कोई जुड़वां भाई होता, तो वो सतीश ही था’

अनिल कपूर अपने शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में सतीश कौशिक के हमशक्ल गगन से मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने दिवंगत दोस्त के साथ अपनी खास यादें साझा कीं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: वालीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने नए शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के एक हमशक्ल व्यक्ति से मिलकर भावुक हो गए और उन्होंने अपने दिवंगत मित्र के साथ अपने रिश्ते को याद किया। कपूर की मुलाकात शो में गगन नाम के एक प्रतिभागी से हुई, जो सतीश कौशिक के हमशक्ल हैं। इस दौरान अभिनेता ने कौशिक के साथ अपनी दोस्ती और उनसे जुड़ी यादें साझा कीं। इस मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

कपूर ने कहा, ‘‘उनके साथ मेरा रिश्ता कैसा था, इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। अगर यह शूट 70 मिनट का भी होता, तो भी उनकी कहानियां सुनाने के लिए पर्याप्त नहीं होता। वह मेरे बहुत, बहुत करीबी दोस्त थे। इसके अलावा, उनका हुनर और उनका मजाकिया अंदाज भी शानदार था।’’उन्होंने कहा, ‘‘अगर मेरा कोई जुड़वां भाई हो सकता था, तो वह सिर्फ सतीश था, क्योंकि उसे मेरे बारे में हर चीज पता थी—मेरा गुस्सा, मेरी खुशी और हर बात। वह मुझे बहुत अच्छी तरह जानता था।’’

सतीश कौशिक का 2023 में 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और गुरुग्राम में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। फिल्मों में चार दशक बिताने के बाद कौशिक को 2019 में आई हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’ के लिए अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण करने के साथ इसमें अभिनय भी किया था। फिल्म को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हरियाणवी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।