नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हुए कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं को सार्थक अवसर और ऐसा अनुकूल माहौल मिलना चाहिए, जिसमें उनकी प्रतिभा निखर सके।

बिरला ने यहां 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का उद्घाटन करते हुए कहा कि विभिन्न देशों की संसद का महत्वपूर्ण दायित्व है कि वे युवाओं की आवाज सुनें, उनकी उम्मीदों और चिंताओं को समझें तथा ऐसे रास्ते तैयार करें, जिनके माध्यम से उनकी ऊर्जा, रचनात्मकता और क्षमताओं को राष्ट्र निर्माण में लगाया जा सके।


