धनबाद में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों को 7 लाख रुपये की सहायता

धनबाद के प्रगति नर्सिंग होम में स्टेंट निकलवाने पहुंची 22 वर्षीय मोनी परवीन की मौत हो गई। परिजनों के आरोपों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने सात लाख रुपये सहायता देने पर सहमति जताई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : सरायढेला स्थित प्रगति नर्सिंग होम में सोमवार देर रात 22 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान लोयाबाद निवासी मोनी परवीन के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

परिजनों के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले मोनी का इसी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान उनके शरीर में स्टेंट लगाया गया था। सोमवार को स्टेंट निकलवाने के लिए उन्हें अस्पताल बुलाया गया था। आरोप है कि पहले पैसे जमा करने को कहा गया और फिर ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिवार को सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल से चले गए। मेयर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार की मदद करने का प्रयास किया गया है। हालांकि, महिला की मौत की असली वजह और लापरवाही के आरोपों पर अब भी सवाल बने हुए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।