जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सड़क हादसे में 13 वर्षीय लड़के की मौत, सात लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में तेज रफ्तार ट्रक ने दो मिनी बसों और ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत और सात लोग घायल हुए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो मिनी बस और एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8.30 बजे व्यस्त कालीबाड़ी चौक पर हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रक जम्मू से लखनपुर की ओर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक ने दो मिनी बस तथा एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मरने वाले किशोर की पहचान शिवम (13) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि घायलों में 10 साल का एक लड़का भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक सभी घायलों को उपचार के लिए कठुआ के राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।