रांची : कोका-कोला इंडिया के लोकप्रिय पेय ब्रांड लिम्का ने पहली बार पंजाब स्पेशल कैन पेश किया है। सीमित संस्करण में तैयार यह विशेष कैन पंजाब की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रंग-बिरंगी परंपराओं और जिंदादिल मिजाज को दर्शाता है। कंपनी की ‘एक राज्य, एक कैन: सहेजने के लिए तैयार’ पहल के तहत इसे तैयार किया गया है। इसके माध्यम से रोजमर्रा के लिम्का कैन को स्थानीय गौरव और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

विशेष कैन के डिजाइन में पंजाब की उन खास विशेषताओं को शामिल किया गया है, जो राज्य को अलग पहचान देती हैं। यह पेशकश केवल एक पेय उत्पाद तक सीमित नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए इसे संग्रह के रूप में सहेजने का नया अनुभव भी उपलब्ध कराती है। कंपनी का उद्देश्य लोगों को अपनी पसंद के राज्य की संस्कृति और पहचान से जुड़ने तथा उसे दूसरों के साथ साझा करने का अवसर देना है।

इस पहल के तहत युवा और शहरी उपभोक्ताओं को भी अपने राज्य के प्रति लगाव व्यक्त करने का एक नया माध्यम मिलेगा। लॉन्च के साथ ही अभिनेत्री अनन्या पांडे की भागीदारी वाला सोशल मीडिया अभियान भी शुरू किया गया है। इसके तहत आगे कलाकारों और रचनाकारों को शामिल किया जाएगा, जो पंजाब की संस्कृति, प्रसिद्ध स्थानों और रोजमर्रा के जीवन से जुड़े अनुभवों को अपने नजरिए से प्रस्तुत करेंगे। कोका-कोला इंडिया के उत्तर भारत में इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस के वरिष्ठ निदेशक पंकज सिन्हा ने कहा कि लिम्का इस पहल के माध्यम से पंजाब की जीवंत संस्कृति और उसकी विशिष्ट पहचान को उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है। कंपनी अपने व्यापक खुदरा नेटवर्क के जरिए इस विशेष संस्करण को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
वहीं, लुधियाना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सोहम गोयनका ने कहा कि पंजाब कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। मजबूत वितरण क्षमता और खुदरा नेटवर्क के साथ स्थानीय क्षेत्र तथा यहां के लोगों की समझ को जोड़कर इस पेशकश को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी पूरे पंजाब में उपभोक्ताओं तक ऐसा विशेष कैन पहुंचाने के लिए उत्साहित है, जो राज्य की पहचान और उसके जज्बे को दर्शाता है। लिम्का पंजाब स्पेशल कैन पूरे पंजाब के बाजार में उतारा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को इस विशेष संस्करण को खरीदने और संग्रह के रूप में सहेजने का अवसर मिलेगा।


