रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को समस्त झारखंडवासियों को धनतेरस की बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह अवसर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। हर घर में खुशहाली हो, हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। आप सभी के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।



