Jharkhand News: 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारंखड में 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय सत्र में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और MMDR संशोधन अधिनियम , 2026 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच चर्चा होगी।

सुबह 11 बजे से शुरु होगी कार्यवाही

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरु होगी। जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को सदन में SIR प्रक्रिया पर और 26 नवंबर को MMDR संशोधन के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। झारखंड सरकार दोनों के खिलाफ सदन में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार भेज सकती है।

क्या है MMDR संशोधन विधेयक 2026

MMDR (Mines and Minerals Development and Regulation) Act, 1957 या खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम’भारत में खनन और खनिजों के विकास को नियंत्रित करने वाला एक सबसे प्रमुख कानून है। केंद्र सरकार द्वारा पारित MMDR संशोधन विधेयक 2026 का उद्देश्य खनिज क्षेत्र में टैक्स की व्यवस्था को एक समान और पारदर्शी बनाना है। लेकिन, झारखंड सरकार लोकसभा में यह पारित होने के बाद से ही इसका विरोध कर रही है। जिसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिख चुकें हैं।

इसको लेकर राज्य सरकार का कहना है कि, इस विधेयक की वजह से खनिजों पर राज्य सरकार सेस नहीं ले सकेगी। जिससे राज्य के कई कल्याणकारी योजनाओ पर असर पड़ेगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने आंदोलन करने का भी ऐलान किया था।

Share This Article